www.youngorganiser.com Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 21th Feb. 2021.Sun, 1`:12 PM (IST) : Team Work: Taru. R.Wangyal & Pawan Vikas Sharma, जम्मू : रविवार 21 फरवरी देश सेवा करने में हर समय आगे रहने वाले सेना की 23 इन्फैंटरी डिवीजल सिग्नल रेजीमेंट के कमान अधिकारी जम्मू के शास्त्री नगर के रहने वाले 42 वर्षीय कर्नल विकास गौतम सैनिक स्कूल नगरोटा के वर्ष 1989-1996 बैच के छात्र थे। एन.डी.ए की परीक्षा पास करने के बाद वह वर्ष 2000 में अपनी ट्रैनिंग पूरी होने के बाद युवा अधिकारी के रूप में सेना में कमीशन हुए थे। इस समय वह रांची में सेना की सिग्नल रेजीमेंट कमान कर रहे थे। कर्नल विकास गौतम के मित्रों के अनुसार वीरवार देर शाम को यूनिट परिसर में दौड़ते समय उन्हें हृदयघात हुआ था। इसके बाद उन्हें यूनिट के अस्पताल में लाया गया यहां पर उन्हें मृत लाया घोषित किया गया। उनकी मौत का समाचार मिलने पर परिजनों, रिश्तेदारों के साथ सैनिक स्कूल नगरोटा व इसके पूर्व छात्रों में भी शोक की लहर दौड़ गई थी। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को विमान से रांची से जम्मू लाया गया था। 42 वर्षीय कर्नल विकास गौतम को रविवार जम्मू में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई 11:30 AM. दी गई। सेना के जवानों की टुकड़ी ने कर्नल विकास गौतम को अंतिम सलामी दी व पत्नी दिव्या गौतम, बेटे सुहान, बेटी इकवीरा ने भी अंतिम सलामी देकर विदा किया। कर्नल विकास गौतम का अंतिम संस्कार जम्मू में शास्त्रीनगर शांति घाट में किया गया। इस गमगीन मौके पर हर आंख नम थी। कर्नल विकास गौतम अंतिम यात्रा में परिजनों, रिश्तेदारों, जम्मू के निवासियों के साथ सेना की टाइगर डिवीजन के स्टेशन कमांडर, सैन्य अधिकारी, सैनिक स्कूल नगरोटा के पूर्व छात्र व समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। कर्नल विकास गौतम का 18 फरवरी की रात को निधन हुआ था।
* सेना के जवानों की टुकड़ी ने कर्नल विकास गौतम को अंतिम सलामी दी व पत्नी दिव्या गौतम, बेटे सुहान, बेटी इकवीरा ने भी अंतिम सलामी देकर विदा किया....
Young Organiser