www.youngorganiser.com Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 3rd, Feb. 2021.Wed, 7:23 AM (IST) :Siddharth & Kapish Sharma, जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल के विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षाएं करवाए जाने की मांग को लेकर गत सोमवार दोपहर को वीसी चैम्बर के बाहर धरने पर बैठे थे। पूरी रात विद्यार्थी धरने पर बैठे रहे। आज मंगलवार भी धरने पर बैठे हुए है। जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. मनोज धर ने देर रात को विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में रियायत दी जा रही है। मात्र चालीस फीसद पाठ्यक्रम से ही प्रश्न हल करने होंगे। विद्यार्थियों ने वीसी की पेशकश को नामंजूर करते हुए कहा कि जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई तो फिर परीक्षाएं ऑफलाइन क्यों ली जा रही हैं। हमारी परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही होनी चाहिए। विद्यार्थी इस समय ऑफलाइन परीक्षाएं देने के लिए तैयार नहीं है। वहीं दूसरी तरफ इंजीनियरिंग कालेज और क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के विद्यार्थी भी ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे है।जम्मू-कश्मीर में शिक्षण संस्थानों के खुलने पर अब विश्वविद्यालय और कालेजों ने ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी करना शुरू कर दी है। कालेजों और विश्वविद्यालय के खुलने के बाद अभी तक पढ़ाई सुचारु नहीं हुई है। मांग को लेकर विद्यार्थियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। छात्र संगठन भी मामले में कूदने को तैयार हो गए है। कालेजों में भी ऑनलाइन परीक्षाओं को लेकर आंदोलन तेज करने के लिए विद्यार्थी सक्रिय हो गए है। जम्मू विश्वविद्यालय ने कई कोर्सों की डेटशीट जारी कर साफ किया है कि अब परीक्षाएं आफ लाइन ही होंगी।
Young Organiser