Breaking News
जम्मू में एक के बाद एक टोल प्लाजा खुलना और एस.आर.ओ 202 युवा विरोधी प्रदेश यूथ कांग्रेस : 12 Jun,2020 young organiser

एस.आर.ओ 202 और टोल प्लाजा के मुद्दे पर प्रदेश यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

www.youngorganiser.com

Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 12th June 2020.

 Fri, 02:16 PM (IST) : Team Work:  Kunwar & Pawan Vikas Sharma

जम्मू – सरोर के बाद अब लखनपुर और अखनूर में टोल प्लाजा स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। लोगों ने भाजपा को साल 2014 और 2019 में वोट डाले थे। भाजपा जम्मू कश्मीर के लोगों के हितों को नजरअंदाज कर रही है। लोगों पर बोझ डाला जा रहा है। भाजपा को इस पर अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में रिक्की दलोत्रा, निमरनदीप सिंह, लतीश शर्मा, बरिंद्र सिंह, अश्वनी सिंह, दिव्यांश जम्वाल, नीरज चौधरी, राहुल टंडन, साहिल शगोत्रा, अनिरूद्ध साहनी शामिल थे। एस.आर.ओ 202 और जम्मू कश्मीर में स्थापित हो रहे टोल प्लाजा के मुद्दे पर प्रदेश यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शहीदी चौक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि युवा विरोधी एस.आर.ओ 202 को वापिस लिया जाना चाहिए। प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान उदय चिब ने कहा कि सरकार ने चार जून 2020 को नए भर्ती नियमों को जारी दिया लेकिन एस.आ.रओ 202 को वापिस नहीं लिया। इस एस.आर.ओ के तहत युवाओं को पहले पांच साल तक आधे वेतन पर काम करना पड़ता है। यह पूर्व पी.डी.पी-भाजपा सरकार के समय में लागू किया गया था। पांच साल की प्राेबेशन अवधि में कोई भी इंक्रीमेंट न मिलना समानता के अधिकार के खिलाफ है। चिब ने कहा कि जम्मू कश्मीर में मुख्य सचिव ने 27 फरवरी 2020 को एस.आर.ओ 202 की समीक्षा के लिए कमेटी का गठन किया था लेकिन आज तक कमेटी की रिपोर्ट का कोई अता पता नहीं है। हमारी मांग है कि युवा विरोधी इस एस.आर.ओ को वापिस लिया जाए। भाजपा नेताओं पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू में एक के बाद एक टोल प्लाजा खुलता जा रहा है। जम्मू में एक के बाद एक टोल प्लाजा खुलना और एस.आर.ओ 202 युवा विरोधी प्रदेश यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

पचास फीसदी क्षमता से आज  रेस्टोरेंट व बार और इंडोर खेल परिसर खुलेंगे

बिना वैक्सीनेशन या टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट के इंडोर शापिंग कांप्लेक्स, माल, रेस्तरां या बार ...