www.youngorganiser.com
Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 30, Apr. 2020.
Thu, 5:16 PM (IST) Imtiaz Chowdhury & Pawan Vikas Sharma
निलंबित देविंदर सिंह मामले में बड़ी कामयाबी एन.आई.ए के हाथ लगी…
श्रीनगर : कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ निलंबित डी.एस.पी देविंदर सिंह को 13 जनवरी को एक कार में गिरफ्तार किया गया था। वह हिज्बुल कमांडर सईद नवीद, एक दूसरे आतंकी रफी रैदर और हिज्बुल के एक भूमिगत आतंकी इरफान मीर को लेकर जम्मू जा रहा था। बाद में निलंबित देविंदर सिंह के खिलाफ दर्ज सारे मामलों की जांच एन.आई.ए को सौंप दी गई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी को जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डी.एस.पी देविंदर सिंह मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एन.आई.ए ने आतंकियों को हथियार और अन्य सामान मुहैया कराने के आरोपी तारिक अहमद मीर को गिरफ्तार किया है। तारिक को 6 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। तारिक पर आतंकियों को हथियार और अन्य साजो-सामान मुहैया कराने का आरोप है। पुलिस रिमांड में लेकर उससे पूछताछ करेगी और निलंबित डी.एस.पी देविंदर सिंह से उसके लिंक भी खंगालेगी।
Young Organiser