Breaking News

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा

www.youngorganiser.com

Jammu(Tawi) 180001(J&K Union Territory)

Updated, 10 Apr 2020 ( Fri, 6:00AM. (IST) Pt. Hanuman Dogra )

मेष: परिस्थितियां अचानक मोड़ ले रही है, आपके पक्ष की हो रही है। आज प्रतिभा के बल पर होने वाले काम-काज में आपको ज्यादा सफलता मिलेगी। आप किसी ना किसी की मदद से कोई खास काम कर पाएंगे। आवश्यक आर्थिक सहयोग मिल जाएगा। दैनिक आय की मात्रा अचानक बढ़ेंगी। किसी व्यावसायिक प्रतियोगिताओं में आपको कोई गुप्त मदद मिल सकती है। कुटुंब व परिवार में जो बातें मिल-बैठकर करने की स्थितियां बनेगी। आपको चाहिए कि कड़वी वाणी का प्रयोग ना करें अन्यथा आपको स्वयं को नुकसान हो सकता है। निजी रिश्तों में आज निराशाजनक बात देखने को मिलेगी और आप कुछ कर भी नहीं पाएंगे। रिश्तों को सुधारना आपका प्रमुख लक्ष्य हो जाएगा।

वृषभ: आज प्रात: से ही मन में तरह-तरह की आशंकाएं रहेगी, काम-काज को समय पर साधने की दिक्कतें बनी रहेगी। लोगों का सहयोग व समर्थन मिलेगा परंतु शर्ते भी माननी होगी। वाहन सुविधा बनी रहेगी, घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्चा होगा। आज व्यावसायिक कामकाज में तेजी आएगी। उसका आर्थिक लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। आप अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी योजना पर काम शुरु कर सकते हैं हो सकता है यह पहली योजना का ही प्रभाव हो। यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

मिथुुन: आज बकाया काम-काज को लेकर विशेष चिंता रहेगी। आप एक काम को पूरा नहीं कर पा रहे है दूसरा सामने आ जाता है। काम-काज के दबाव में भाग-दौड़ बहुत ज्यादा रहेगी। स्थानीय यात्राएं ज्यादा है और बाहर की यात्राएं करने का अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। यदि नौकरी करतें हैं तो भी बाहर के शहरों से काम पड़ेगा और यदि व्यावसायिक करते है तो भी बाहर के शहरों से काम पड़ेगा। अन्य शहरों से आय बढ़ सकती है जिससे ऋण के लेन-देन में सुविधा बढ़ेगी। भूमि संबंधी किसी मामले में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक लाभ को लेकर एक तरफ चिंताएं रहेगी तो दूसरी तरफ कोई गुप्त आय होना संभव है। साथी के लिए यह शानदार समय है उनको लाभ मिलेगा, उनकी यश-प्रशंसा होगी। भागीदार के मामले में अच्छी सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म पर औसत से अधिक खर्चा होगा और देव-दर्शन के लिए समय निकालेंगे।

कर्क: आज कोई महत्वपूर्ण होने की संभावना है परंतु छोटी अड़चन के कारण अटका रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने भाई-बहिनों व निकट रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बनी रहेगी, कोई भी कुछ नहीं कर पाएगा। लंबी यात्राओं को त्यागना होगा परंतु अन्य शहरों की यात्राएं होगी। आज दिनभर खान-पान में लापरवाही बरतेंगे परंतु शाम तक कई लोगों के साथ मिलकर सुख-दुख की चर्चा करेंगे। आज संतान की समस्याएं विशेष रहेगी, आपके लाख चाहने पर उनकी समस्याओं में कमी नहीं आएगी। लाभ का कोई ऐसा अवसर हाथ आ सकता है जिसमें कानूनी जोखिम लेनी पड़ सके। आप ना चाहते हुए भी तेज गति से और ज्यादा काम करना पसंद करेंगे। स्थानीय यात्राओं में परेशानी रहेगी अत: एक जगह टिककर ही काम करें।

सिंह: आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। शुभ घटनाओं की अधिकता रहेगी और थोड़े के प्रयास से ही कई काम पूर्ण हो जाएंगे।  काम-काज की श्रेणी में हल्का सा परिवर्तन लाएंगे। आप अन्य लोगों से सलाह-मशविरा करके उसको पूर्ण रूप देने की चेष्टा करेंगे। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी परंतु एकदम से समाधान होना संभव नहीं है। दवाइयों पर खर्चा बढ़ेगा। आज पुन: मानसिक कष्ट कुछ ज्यादा ही रहेगा जिसके कारण घर के रिश्तों में फर्क आएगा। घर में सुख-सुविधाओं को लेकर बहस हो सकती है। आपके मन को कोई प्रसन्न करने वाली बात शाम को सुनने को मिल सकती है। काम-काज की अधिकता के बाद भी आप व्यक्तिगत मामलों पर थोड़ा ध्यान दे पाएंगे। धन प्रबंध का दबाव बना रहेगा।

कन्या: आज का दिन भाग्यशाली है। आप जिस ढंग से चाहेंगे उसी ढंग से आपके काम बनेंगे। किसी विशेष निर्णय को लेकर मन में भ्रम चलता रहेगा। मित्रों की सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। नौकरी में आज दिन अच्छा जाने वाला है क्योंकि आप अपने काम को समय पर पूरा कर लेंगे और उसका परिणाम दिखने लगेंगे। साझेदारी के मामलों में थोड़ा-थोड़ा परेशानियां चलती रहेंगी परन्तु लाभ के भी अवसर बढ़ रहे हैं। धर्म-कर्म के मामले में काफी रुचि रहेगी, कहीं खर्चा भी करेंगे और लोगों से मिलना-जुलना भी होगा। इस समय अत्यधिक कौशल का कार्य करेंगे। आज दोपहर बाद किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा जिसको अपने व्यवसाय से जोड़ा जा सकता है। विशेष खर्चों के लिए आप कोई उपाय करेंगे क्योंकि खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

पेट के बल लेटने से ऑक्सीजन की दूर होती है कमी

मगर जरूर रखें ये ख्याल : इन परिस्थियों में पेट के बल सोने से बचें ...