www.youngorganiser.com
Jammu (Tawi) 180001 (J&K Union Territory) Updated, 23 Apr 2020.
Thu 5:10 PM (IST) Pawan Vikas Sharma
जम्मू: जम्मू की उपायुक्त सुषमा चौहान ने कहा कि ई-पास उद्देश्य के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नम्बर (9541900835, 9541900837) स्थापित की गई है। बड़े पैमाने पर लोग अब ई पास के लिए आवेदन कर सकते हैं जो एस.एम.एस के साथ ही आवेदक के ईमेल पर भेजा जाएगा। देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच, जम्मू जिले में ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए शुरू की गई ई-पास की सुविधा अब बढ़ाकर पूरे जिले में कर दी गई है। जम्मू की उपायुक्त सुषमा चौहान ने कहा कि 13 अप्रैल को इस सेवा के शुरू होने के बाद से ई-पास के लिए लोगों से 5,100 से अधिक अनुरोध प्राप्त हुए जिनमें से तकरीबन 4,900 को निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिए खारिज कर दिया गया। सड़कों पर आवाजाही और गतिविधियों के लिए लोगों की ओर से ई-पास के लिए बहुत अधिक संख्या में आए अनुरोधों पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने जनता से अनुरोध किया कि वे फालतू अनुरोध करना बंद करें। इसके अलावा, कुछ आर्थिक गतिविधियों को दी गई की छूट को ध्यान में रखते हुए, ईपास की सुविधा को बढ़ाया जाएगा।
Young Organiser