Breaking News

रविवार को राजौरी में पाकिस्तान ने किया युद्घ विराम का उल्लंघन

 

← Back

Thank you for your response. ✨

www.youngorganiser.com// कश्मीर  Sun,24,Feb,2019. updated,6:43 PM IST ( Kunwar,Young Organiser Jammu)

जम्मू- प्रवक्ता ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे गांवों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।   एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘शाम करीब सवा पांच बजे पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के मोर्टार से गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने एलओसी पर अपना नापाक मंसूबा जारी रखा है। भारतीय सेना मजबूती और प्रभावी तरीके से मुंहतोड़ जवाब दे रही है।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने सीमा पार से कलसिया, मानपुर और गनिया सहित कई गांवों पर दर्जनों मोर्टार दागे। अधिकारी ने बताया कि अंतिम समाचार मिलने तक गोलाबारी जारी थी और इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

x

Check Also

सचिव सहकारिता ने बजाबैन, सुंदरबनी में जनपहंुच पहुँच कार्यक्रम आयोजित किया

youngorganiser.com – राजौरी 16 जुलाई 2024-सहकारिता सचिव बबीला रकवाल ने सुंदरबनी ब्लॉक के बजाबैन में ...