नेपाल :- नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम ने मंगलवार को भारत को आश्वासन दिया कि काठमांडू का झुकाव चीन की ओर नहीं है। यह नई दिल्ली के साथ गठबंधन करना चाहता है। भट्टराई का कहना है कि भारत और नेपाल के रिश्ते ऐतिहासिक और सांस्कृतिक हैं। नेपाल के लिए जो भारत का स्थान है उसे कोई नहीं ले सकता। इन दिनों वे दिल्ली में हेल्थ चेकअप के लिए हैं। 2011 से 2013 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे बाबूराम ने नेपाल की सियासत, राजनीतिक स्थिरता, भारत और चीन से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में भट्टराई ने कहा- दिल्ली में कुछ लोग सोचते हैं कि नेपाल पूरी तरह चीन की तरफ झुक गया है या उसके पाले में चला गया है। यह सही नजरिया नहीं है। ऐतिहासिक तौर पर तो हम भारत के ही करीब हैं। चीन भी हमारा दोस्त है, लेकिन उनसे हमारी नजदीकियां इसलिए भी ज्यादा नहीं हैं क्योंकि वो हिमालय के दूसरी तरफ हैं।
Young Organiser